{"_id":"6911e71347c349aec3029062","slug":"demand-for-paving-the-road-with-charcoal-in-jabbal-traffic-jam-for-hours-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148154-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जब्बल में सड़क को चारकोल से पक्का करने की मांग, घंटों चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जब्बल में सड़क को चारकोल से पक्का करने की मांग, घंटों चक्का जाम
विज्ञापन
जब्बल में सड़क को पक्का करने के लिए धरने पर बैठे जन प्रतिनिधि और अन्य। संवाद
आज कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के बीच होगी मामले को लेकर वार्ता
ग्रामीण बोले-उखड़ती सड़क की धूल और सीमेंट से बेहाल हैं लोग
सरिया निकलने से वाहनों के टायर फटने तक की आ जाती है नौबत
विधायक रणधीर बोले, जरूरत पड़ी तो उठाएंगे विधानसभा में मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग तक जाने वाली सड़क को चारकोल से पक्का करने की मांग को लेकर सोमवार को जब्बल में पंचायत प्रतिनिधियों और ट्रक ऑपरेटर सभाओं ने चक्का जाम कर दिया। यह आंदोलन रानीकोटला पंचायत के प्रधान परस राम ठाकुर नेतृत्व में किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की ओर से सड़क का निर्माण सीमेंट से किया जा रहा है, जो कुछ ही समय बाद उखड़ जाता है। सड़क से उड़ती धूल ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। धूल घरों और खेतों में फैलने से घास और फसलें भी खराब हो रही हैं। वहीं, लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सीमेंट से बनी सड़क में सरिया डाले जाने से, सड़क उखड़ने पर वह बाहर निकल आते हैं और वाहनों के टायर फट जाते हैं। जब तक सड़क को चारकोल डालकर पक्का नहीं बनाया जाता, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सुबह 11 बजे से जब्बल-शालु घाट मार्ग को जब्बल के पास पूरी तरह जाम कर दिया, जो करीब ढाई बजे तक जारी रहा।
इसी बीच, श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त से बात की। उपायुक्त ने मंगलवार दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय में कंपनी प्रबंधन, प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने खोल दिया। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यदि वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता है, तो वह इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। फिलहाल, आंदोलन मंगलवार को प्रस्तावित बैठक तक स्थगित कर दिया गया है। अब इस वार्ता के बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य प्रेम सिंह, खारसी परिवहन सहकारी सभा के पूर्व महासचिव दौलत राम ठाकुर, जुखाला पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।