{"_id":"611ff3318ebc3e79ba40e4cc","slug":"demand-for-batchwise-recruitment-bilaspur-news-sml3810632100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल विभाग में बैचवाइज भर्ती किए जाएं गृह रक्षक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल विभाग में बैचवाइज भर्ती किए जाएं गृह रक्षक चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के गृहरक्षक चालकों का प्रतिनिधिमंडल खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से मिला। उन्होंने मंत्री से मांग की कि दमकल विभाग में चालकों की भर्ती में गृह रक्षक चालकों को भी बेचवाइज भर्ती किया जाए। गृहरक्षक चालक अन्य विभागों में भी सेवाएं दे रहे हैं उन विभागों में भी आरक्षण दिलाया जाए।
गृहरक्षकों कुनाल ठाकुर, रोहित, अश्विनी, संदीप कुमार, पवन कुमार, हंसराज, अशोक कुमार, रितेश कुमार, ने बताया कि पुलिस और वनरक्षक भर्ती में 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। वहीं विभाग की ओर से प्रशासकों की भर्ती में 50 प्रतिशत बैचवाइज और 50 प्रतिशत खुली भर्ती से 100 फीसदी गृह रक्षकों को लिया जाता है। अग्निशमन विभाग चालकों की भर्ती में गृह रक्षक चालकों को कोई आरक्षण नहीं दिया जाता है। जबकि अग्निशमन विभाग के वाहनों को गृह रक्षक चालक ही पूरी ईमानदारी से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने जितने नए दमकल केंद्र स्थापित किए हैं उनमें भी गृह रक्षक चालक ही सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दमकल विभाग में चालकों की भर्ती में गृहरक्षक चालकों को भी बेचवाइज भर्ती किया जाए। गृहरक्षक चालक अन्य विभागों में भी सेवाएं दे रहे हैं। इन विभागों में भी आरक्षण दिलाया जाए।