फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand

हरलोग को उपतहसील बनाने की मांग का लेकर निकाली रोष रैली

Thu, 05 Dec 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
demand
हरलोग में उप तहसील खोलने की मांग को लेकर त्यून सरयुन किसान सभा के सदस्य रैली निकालते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। त्युंन सरयून धार किसान एवं श्रमिक कल्याण सभा की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की। इस मौके पर सभा के सदस्यों ने हरलोग में उपतहसील खोलने की मांग को लेकर शहर में रैली निकाली और डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक के बाद आशीष ठाकुर की अगुवाई में हरलोग को उपतहसील का दर्जा दिलवाने के लिए परिधि गृह बिलासपुर से जिलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकली गई। इस दौरान लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों को संबोधित करते हुए युवा नेता आशीष ठाकुर ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। उन्होंने कहा कि त्युंन सरयून धार का जो क्षेत्र है, वह आज भी विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में 11 पंचायतों के लोग रहते हैं। यहां की जनसंख्या लगभग 55,000 है। इतनी ज्यादा जनसंख्या होने के बावजूद इस क्षेत्र को आज तक उपतहसील का दर्जा नहीं दिया गया। कहा कि इस क्षेत्र के लोग उपतहसील की मांग 1980 के दशक से करते आए हैं। लेकिन शर्म की बात है कि आज तक इस क्षेत्र के लोगों को मीठी गोलियों के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को आज भी तहसील के कार्य करवाने के लिए घुमारवीं का रुख करना पड़ता है। घुमारवीं की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। इससे इस क्षेत्र के लोगों के समय और पैसे दोनों की बरबादी होती है। यहां के लोग मुख्यत: कृषि पर निर्भर हैं। आर्थिक दृष्टि से ज्यादा सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कैबिनेट की बैठक में हरलोग को उपतहसील का दर्जा दिया जाए। सके साथ ही सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दो महीने में हरलोग को उपतहसील का दर्जा नहीं दिया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करेंगे। आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर उपप्रधान चेचलहली पंचायत राजेंद्र ठाकुर, हरलोग उपप्रधान ज्ञान चंद, हवाण उपप्रधान सोहन लाल, उपप्रधान रोहिन पंचायत देव राज, प्रकाश सांख्यान, बलबीर शर्मा, कै. राम लाल, देश राज, दीप राम, विपिन शर्मा, पवन, सूबेदार ज्ञान चंद ठाकुर, हेम राज ठाकुर, संजीव ठाकुर ,अंकुश ठाकुर, सौरव शर्मा, दिनेश शर्मा, राघव, सुनील, मुकेश, बबलू, जीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed