फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   deep

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर जिला में जलाए जाएंगे 51 हजार घी के दीये

Tue, 04 Aug 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
deep
बिलासपुर। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति संपूर्ण संगठन 5 अगस्त 2020 को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम के चलते रात्रि में अपने घर में कम से कम 11 दीपक और अपनी सुविधा अनुसार इससे अधिक दीपक जलाएगा। इस शुभ अवसर पर जिला भर में करीब 51 हजार घी के दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे जिला भर के बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरा करेंगे। वहीं इस मौके पर बजरंग दल द्वारा बिलासपुर में पौधरोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने बताया कि राम मंदिर का भूमि पूजन एक ऐसा सपना है जिसे देश के हर हिंदू ने देखा है। वहीं हम वह भाग्यशाली पीढ़ी हैं जो इसके साक्षी बनने जा रहे हैं। एक वो दिवाली थी जब राम माता सीता और लक्ष्मण सहित 14 वर्ष के बाद अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत में लोगों ने घी के दीये जलाए थे। अब एक यह दिवाली है जिसमें प्रभु श्रीराम को उनके ही घर से निकाल दिया गया था और उन्हें वापस लाने के लिए लंबा इंतजार और संघर्ष करना पड़ा। तुषार ने कहा कि इस अवसर पर बजरंग दल ने जिला भर में 51 हजार के करीब घी के दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्य को बजरंग दल के करीब 1500 कार्यकर्ता अंजाम देंगे। डोगरा ने कहा कि राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर बजरंग दल बिलासपुर में पौधरोपण भी करेगा। प्रकृति और प्रभु दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। अगर प्रकृति स्वच्छ होगी तो मानव के रहने के अनुकूल हालात होंगे। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि राम मंदिर के भूमि पूजन को दिवाली की तरह मनाएं और अपने घरों में श्रीराम के स्वागत में घी के दीये जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed