{"_id":"574f1d514f1c1b7d2810af1c","slug":"dc-inspection-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और रसोई घर के मुरम्मत कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उपायुक्त ने ऑपरेशन थियेटर में स्थापित आधुनिक उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि रसोई घर के नवीनीकरण पर तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जबकि दूसरे ऑपरेशन थियेटर के नवीनीकरण पर छह लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरे ऑपरेशन थियेटर के नवीनीकरण होने से अस्पताल में दो ऑपरेशन थियेटर हो जाएंगे।
विज्ञापन
इससे मरीजों को ऑपरेशन समय पर होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रसोई घर और ऑपरेशन थियेटर के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने सैनिक विश्राम गृृह के मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विश्राम गृृह के चारों सैटों के नवीनीकरण पर आठ लाख 25 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन