फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dc and sp meet with martyre family

शहीद के माता-पिता से मिलने पहुंचे डीसी और एसपी

Fri, 11 Feb 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
dc and sp meet with martyre family
उपायुक्त बिलासपुर शहीद अंकेश के घर शहीद के पिता से बात करते हुए। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी(बिलासपुर)। अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए बिलासपुर जिले के सेऊ गांव के अंकित भारद्वाज का पार्थिव शरीर शुक्रवार को भी घर नहीं पहुंच पाया। हालांकि शहीद के घर पर प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना दिन भर लगा रहा। शहीद के परिजनों से मिलने श्सुक्रवार को जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसआर राणा उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

इन्होंने शहीद के परिवार को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। इस मौके पर जिलाधीश से पंकज राय ने कहा कि शहीद अंकित भारद्वाज के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा किसमाज को ऐसे बाप पर भी गर्व है जो खुद सेना में रहकर देश सेवा करने के बाद अपने बच्चों को भी देश सेवा के लिए भेजा है। इस मौके पर शहीद अंकित भारद्वाज के पिता एवं पूर्व सैनिक बांचाराम ने कहा कि उनके बेटे ने घर वापस लौटने का वादा किया था लेकिन यह नहीं पता था कि वह तिरंगे में लिपट कर घर वापस आएगा।
विज्ञापन

शहीद सैनिक के पिता ने प्रशासन से कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, बस गांव और समाज का विकास हो। बांचा राम ने जिलाधीश के समक्ष मुक्ति धाम के पास रिटेनिंग वाल लगाने का आग्रह किया। जिलाधीश ने पंचायत प्रधान को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर, डीआरडीए के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed