{"_id":"65746b1e7f4aefddeb0dda07","slug":"dav-ghumarwin-became-the-winner-in-under-19-girl-category-kho-kho-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9875-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-19 छात्रा वर्ग खो-खो में डीएवी घुमारवीं बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-19 छात्रा वर्ग खो-खो में डीएवी घुमारवीं बना विजेता
विज्ञापन
- घुमारवीं में शुरू हुई दो दिवसीय क्लस्टर प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी घुमारवीं में शनिवार को दो दिवसीय क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और बास्केटबाल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में 12 स्कूलों की 55 टीमों के 480 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
अंडर-19 छात्रा वर्ग खो-खो में डीएवी घुमारवीं ने जीत हासिल की। अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता कटराई स्कूल ने बाजी मारी। वहीं खो-खो के अंडर-19 छात्र वर्ग में सुंदरनगर विजेता बना। इसके अलावा वॉलीबाल अंडर-19 छात्र वर्ग में मनाली विजेता बना। प्रधानाचार्य डीएवी जमथल जसविंदर ने बताया कि प्रतियोगिता में डीएवी कुल्लू, सुंदरनगर, मंडी, जोगिंदर नगर, गोहर, घुमारवीं, ग्रियोह, कटराई, नेरचौक, मनाली, और जमथल स्कूल भाग ले रहे हैं। इस मौके पर पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शर्मा मौजूद रहे।