{"_id":"657c9fbe1f1e47372e022264","slug":"dak-sevak-strike-continues-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10162-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में ग्रामीण डाक सेवकों \nकी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
हड़ताल के चलते प्रभावित हो रही सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होगी। इस हड़ताल के कारण लोगों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं।
हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा जो ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन निर्धारण कमेटी की सिफारिशें की थीं उन्हें डाक विभाग अब तक लागू नहीं कर पाया है। संघ की ओर से बार-बार इन सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई। वर्ष 2018 में जब इसे लागू किया जाना था तब से आज दिन तक 5 साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीण डाक सेवक इसके लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें उनके अधिकार दें ताकि वह लोगों की सेवा कर सकें। उनका काम जनता को सुविधाएं देना हैं। इसलिए सरकार को ग्राम रोजगार सेवकों के अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए।