फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   daily wages servicemen angry with night duty

रात्रि ड्यूटी लगाने पर भड़के दैनिक भोगी कम सेवादार

Fri, 16 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से नियमों को ताक पर रखकर नए-नए आदेश लागू किए जा रहे हैं। इसमें दैनिक भोगी कम सेवादारों की प्राइमरी स्कूलों से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में रात्रि ड्यूटी लगाई जा रही है। इसका जिला बिलासपुर अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध किया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) बिलासपुर से मिला। उपनिदेशक की अनुपस्थिति में संघ के जिला प्रधान राजपाल ठाकुर की अध्यक्षता में सुपरीटेंडेंट प्रथम श्रेणी चंद्राभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


संघ का कहना है कि करीब दो माह पूर्व संघ का प्रतिनिधिमंडल उपनिदेशक से मिला था। इसमें रात्रि ड्यूटी न लगाने की मांग की गई थी। इस पर उन्होंने ड्यूटी न लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, वीरवार को रात्रि ड्यूटी के लिखित ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। जो कि सरासर नियमों के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि रात्रि चौकीदारों का वेतनमान अधिक है, जबकि उन्हें नाममात्र ही वेतन मिलता है। बावजूद इसके उनसे अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। रात्रि ड्यूटियां भी करीब 15 से 18 किलोमीटर दूर लगाई जा रही हैं। इसके अलावा संघ ने आरोप लगाया है कि कार्यालय के कुछ तथाकथित स्वयंभू नेता कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं जो सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभाग से मांग की है कि दैनिक भोगी कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी न लगाई जाए। यदि जल्द ही आदेशों को वापस नहीं लिया गया, तो संघ शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) बिलासपुर कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होगा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव श्याम लाल, प्रेस सचिव छबील दास, नरेंद्र कुमार, श्याम लाल और चमन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आपालकालीन स्थिति में लगानी पड़ी ड्यूटी : रवि जंबाल
इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) बिलासपुर रवि जंबाल का कहना है कि जिला में रात्रि ड्यूटी के लिए चौकीदारों की कमी के चलते कुछ दैनिक भोगी कम सेवादारों की रात्रि ड्यूटी लगाई है। इसके लिए संघ के साथ बैठक भी हुई थी। इसमें कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गई थी। आपातकालीन स्थिति में कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed