{"_id":"687a4a8a675978841f08a01e","slug":"dadhol-agricultural-service-cooperative-society-got-the-first-prize-from-nabard-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-140826-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल कृषि सेवा सहकारी सभा को मिला नाबार्ड का प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल कृषि सेवा सहकारी सभा को मिला नाबार्ड का प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
शिमला में दधोल सहकारी सभा पडयालग के पदाधिकारियों को सम्मानित करते प्रधान सचिव। स्रोत: सभा
उत्कृष्ट सेवाओं और ग्रामीण विकास में योगदान के लिए मिला सम्मान
2500 सदस्य ले रहे लाभ, आधुनिक तकनीक से खेती को बना रही समृद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी भराड़ी (बिलासपुर)। दधोल कृषि सेवा सहकारी सभा समिति सीमित पडयालग को किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नाबार्ड द्वारा प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। यह सम्मान हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव आरडी नजीम ने नाबार्ड के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित समारोह में प्रदान किया।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष ज़ोरावर सिंह, उप प्रधान परमजीत, सदस्य डॉ. जगदीश चंद और पवन गौतम ने पुरस्कार ग्रहण किया। प्रधान ज़ोरावर सिंह ने कहा कि यह सभी सदस्यों व किसानों की मेहनत का फल है। भविष्य में भी जनहित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। सभा वर्तमान में कृषि उपकरण और सेवाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, दुग्ध उत्पादन परियोजना और बैंकिंग सेवाओं में सक्रिय है। यह संस्था आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ ड्रोन से खाद का छिड़काव जैसी नई पहल कर ग्रामीणों को उन्नत बना रही है। पशुपालन व दुग्ध व्यवसाय को भी यह सशक्त रूप दे रही है। नाबार्ड के स्थापना दिवस समारोह में प्रदेशभर से उन सहकारी और बैंकिंग संस्थाओं को सम्मानित किया गया, उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों, महिला समूहों और ग्रामीण समुदाय के हित में कार्य किया है। करीब 2500 सक्रिय सदस्यों वाली यह संस्था समय पर कृषि सामग्री की आपूर्ति, ऋण सुविधा, दूध संग्रहण और पारदर्शी वित्तीय योजनाएं उपलब्ध करवा रही है।