फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A case of culpable homicide has been registered against the owner in the case of cylinder burst in the crusher

Bilaspur: क्रशर में सिलिंडर फटने के मामले में मालिक के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज

Tue, 27 Sep 2022 01:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 01:09 PM IST
सार

तलाई थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलांगण के जोड़ गांव में शुक्र खड्ड में लगे क्रशर में सिलिंडर फटने के मामले में क्रशर मालिक के खिलाफ गैर इरातन हत्या और लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
A case of culpable homicide has been registered against the owner in the case of cylinder burst in the crusher
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में  तलाई थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलांगण के जोड़ गांव में शुक्र खड्ड में लगे क्रशर में सिलिंडर फटने के मामले में क्रशर मालिक के खिलाफ गैर इरातन हत्या और लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया। वहीं, जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कामगार घरेलू गैस सिलिंडर और ऑक्सीजन गैस सिलिंडर जोड़ कर क्रशर शेड के अंदर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। सिलिंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार व्यक्ति घायल हैं। पुलिस ने प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि रविवार शाम के समय स्टोन क्रशर पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर टीनपोश शैड के अंदर घरेलू गैस सिलिंडर और ऑक्सीजन गैस के सिलिंडर जोड़ कर वेल्डिंग कर रहे थे। अचानक जोर से धमाका हुआ और पांच लोग शैड के बाहर आ गिरे। चार घायल अवस्था में थे, जबकि मोनू मौर्य निवासी गांव वलाया डाकघर चिड़ेश्वर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार क्रशर मालिक सुनिधि कपिल ने घरेलू गैस सिलिंडर को वेल्डिंग के काम में लगाया हुआ था और सुरक्षा का कोई भी प्रबंध नहीं किया था। उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed