फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

‘मैं चली मैं चली देखो प्यार की गली...’ पर झूमे दर्शक

Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
culture activity
बिलासपुर। व्यास उत्सव मेला 2020 के दूसरी संध्या में एकल नृत्य वर्ग क, ख तथा समूह नृत्य ख वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि डॉ. श्वेता पठानिया ने शिरकत की।
विज्ञापन

श्वेता ने कहा कि व्यास उत्सव समिति प्रतिभाओं को निखारने के लिए बहुत ही शानदार कार्य व्यास उत्सव के रूप में कर रही है। इनके इस कार्य में उनका पूरा सहयोग रहेगा। व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चेयरमैन, संतोष जोशी, विजयराज उपाध्याय, कृष्ण कांत ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी, व्यास जी की प्रतिमा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

व्यास उत्सव आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि एकल नृत्य वर्ग क में कपिल ने एक तेरे संग यार आंख लड़ने लगी, कृत्तिका ने गजबन पानी ने चली, अनन्या ने राम जी की कृपा से, आरवी ने आई एम ए डिस्को डांसर, समायरा ने साकी साकी पर नृत्य किया। वहीं एकल नृत्य ख वर्ग में आश्वि ने संदली-संदली नैना विच तेरा नाम, अंशिता ने मैं चली मैं चली देखो प्यार की गली, ईशिका भाटिया ने घूमर घूमर घूमे, परी ने मेरे प्यारे वतन तुझको दिल मेरा पुकारे, अश्मिता ने ओढ़नी, अविका ने ओढ़नी, तनिष्का ने याद पिया की आने लगी पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने धीरे साइकिल चलाओ प्रतियोगिता में प्रथम सभ्य दबड़ा व दूसरे स्थान पर रहे पुण्य महाजन को पुरस्कृत किया। तीन टांग दौड़ में तनिष्का प्रथम, हिमांशु दूसरे स्थान पर, एकल गायन क में सुरम्या प्रथम, एकल गायन में आराध्य जोशी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, एकल गायन ग में आरुषि प्रथम, राकेश द्वितीय, एकल गायन घ में दीक्षा प्रथम व अभिषेक द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed