{"_id":"5dea86478ebc3e1bca3a7add","slug":"culture-activity-bilaspur-news-sml3167741199","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
घाघस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते कलाकार।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा अधिकृत महासंगम थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने घाघस बस स्टैंड में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
कलाकार नीलम शर्मा, अंकिता, नरेश, पंकज, संजय, राजीव कुमार और ग्रुप के अध्यक्ष विकास कुमार ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार नशा युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से खोखला कर रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें तथा पढ़ाई व खेल गतिविधियों में अपना ध्यान दें। उन्होंने बताया कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों की अहम भूमिका होती है।
कलाकारों ने बताया कि माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं तथा उनके अपने बच्चों व उनके दोस्तों की गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने बताया कि अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचता या रखता हो तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें।