फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

साईं की जयकारों से गूंजा शहर, माहौल हुआ भक्तिमय

Sat, 23 Nov 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
culture activity
बिलासपुर में श्री सत्य साईं के जन्म दिवस पर झांकी निकालते भक्तजन। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। श्री सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस पर बिलासपुर शहर में भगवान श्रीसत्य साईं बाबा की पालकी और शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा साईं कमेटी प्रधान उमेश गौतम की अगुवाई में निकाली गई। बिलासपुर लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर शहर भर में झांकी निकाल कर भक्तों ने साईं की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शहर के सभी साईं भक्तों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूरा शहर साईं मय दिखाई दिया। साईं का जन्मदिन साईं भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। साईं भक्तों ने जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद भी बांटा। इस शोभा यात्रा में बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े भी पूरे उत्साह के साथ चलते हुए दिखाई दिए। झांकी में जैसे सारा शहर उमड़ पड़ा था। सभी लोग भगवान श्रीसत्य साईं बाबा के भजन गाते हुए चले। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इसमें मुख्य तीन झांकियां दर्शाई गईं। इसमें साईं के तीनों अवतारों शिरड़ी साईं, सत्य साईं और प्रेम साईं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed