फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, धू-धू कर जला रावण

Tue, 08 Oct 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
culture activity
बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में धू-धू कर जलता रावण का पुतला - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। भगवान राम ने रावण का वध कर रावण के पुतले को तीर मार कर आग लगाई। जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला तो उसके साथ ही सेक्टर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजयमान हो गया। वहीं करीब आधा घंटे तक दशहरा ग्राउंड में पटाखे और आतिशबाजी चलती रही। लंका दहन को देखने के लिए शहर भर के लोग दशहरा ग्राउंड में पहुंचे हुए थे। पांच बजे डियारा सेक्टर से शोभा यात्रा शुरू हुई जो 6.30 बजे रावमापा छात्र ग्राउंड रोड़ा पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन


उल्लेखनीय हैकि इससे पहले शाम करीब 5 बजे रामनाटक समिति डियारा की ओर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा नगर परिषद ग्राउंड से डियारा सेक्टर, मुख्य बाजार, रौड़ा सेक्टर होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां पर पूरे मैदान की परिक्रमा करने के बाद श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान व अन्य रावण व कुंभकर्ण के पुतलों के पास पहुंचे। शाम करीब सात बजे भगवान राम ने आग लगा एक तीर रावण के पुतले की तरफ छोड़ा और रावण के पुतले में आग लग गई। इसके बाद साथ में खड़े मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतलों के दहन के बाद मैदान के बीचोंबीच राम नाटक समिति डियारा की ओर से भव्य आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्यों ने एक से बढ़ कर एक आतिशबाजी कर वहां पर मौजूद लोगों का मनमोह लिया।
करीब आधा घंटा तक चली इस आतिशबाजी में तरह-तरह के पटाखे चलाए गए। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा का पूरा आसमान रंगीन हो गया। इसके अलावा जिले के अन्य जगहों पर भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। घुमारवीं, झंडूता, बरठीं, शाहतलाई में रावण के पुतलों का दहन किया गया।
गौरतलब है कि नौ दिनों से जिले के अलग-अलग जगहों पर रामनाटक का मंचन किया जा रहा था। एक अक्तूबर से शुरू हुई रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण की घटनाओं के बारे में अवगत करवाया। हालांकि अगले दो दिनों तक डियारा सेक्टर में राम लीला का मंचन जारी रहेगा।

मौके पर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, महासचिव मदन कुमार, अनित मेहमा, राजपाल कपिल, अजय चंदेल, विशाल ठाकुर, राजेंद्र चंदेल, सुशील पुंडीर, विकास पुंडीर, दीपक कुमार, सुनील पवर, शाहिल कुमार, पारष गौतम, मनीष ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट....
समिति ने यातायात नियमों का पालन करने वाले किए सम्मानित
रामनाटक समिति डियारा सेक्टर की ओर से शोभा यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान डियार चौक पर पांच, मार्केट चौक पर पांच, कॉलेज चौक पर पांच वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम समिति ने पुलिस की मदद से पूरा किया।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed