फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

गोबिंद सागर झील में श्रद्धाभाव के साथ हुआ दुर्गा मूर्ति विसर्जन

Tue, 08 Oct 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
culture activity
बिलासपुर के गोविंद सागर झील में मां दुर्गा का विर्सजन करते जगत प्रकाश नड्डा व अन्य फोटो राजीव कश? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रही दुर्गा पूजा मंगलवार को संपन्न हो गई। इस मौके पर धौलरा मंदिर से लुहणु ग्राउंड तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न संगठनों और समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया और आपसी भाई चारे व प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव के दौरान मंगलवार को सुबह 10.30 बजे मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में हवन यज्ञ के बाद माता को भोग लगाने के बाद उनकी आरती की गई और इसी के साथ महाभंडारा शुरू हो गया। उसके बाद दोपहर करीब 2 बजे मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विदाई के रूप में विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। शहर के बीच से गुजर कर यह यात्रा गोबिंद सागर झील किनारे लुहणु मैदान में समाप्त हुई।
विज्ञापन

मां दुर्गा की इस दसवीं विहित पूजा व विसर्जन यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूरा समय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष ओलंपिक भारत की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा, विधायक सुभाष ठाकुर, स्वदेश ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में जमकर होली भी खेली। शाम साढ़े 4 बजे यह यात्रा गोबिंद सागर झील के लुहणु घाट पहुंची जहां से 7 बोटों के माध्यम से इन मूर्तियों को श्रद्धालुओं की ओर से गोबिंद सागर झील के मध्य में ले जाया गया व झील के मध्य में ही इनका विसर्जन कर दिया गया।

इनसेट...
विभिन्न स्थानों पर किया गया शोभा यात्रा का स्वागत
घौलरा मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा का लोगों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। इसी कड़ी में पुर्णम मॉल के पास भी शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी का प्रबंधन किया गया था। जबकि अन्य स्थानों पर भी लोगों ने फूल मालाओं और फूलों की वर्षा के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed