{"_id":"58d1631d4f1c1be7431a3e31","slug":"cultural-programme-in-nalwari-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्ले बैक सिंगर अदिति और नाटी किंग कुलदीप ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्ले बैक सिंगर अदिति और नाटी किंग कुलदीप ने मचाई धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देतीं अदिति पॉल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड और पहाड़ी गीतों का तड़का लगा। संध्या में जहां प्ले बैक सिंगर अदिति पॉल ने बॉलीवुड गीतों पर धमाल मचाई, वहीं नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को खूब नचाय। इसके अलावा हास्य कलाकार अभिषेक ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। स्थानीय कलाकारों ने भी लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन
संध्या की स्टार कलाकार अदिति पॉल ने आग लगा दे रे..., पानी दा रंग देख के..., ये दिल है मुश्किल..., तुम जो मिल गए हो..., अभी मुझमें कहीं..., मैं तैनू समझावा की..., गुलाबी आंखें..., पिआ तू अब तो आजा..., सात समुंद्र पार मैं..., बतमीज दिल..., खाइके पान बनारस वाला... व बचना ऐ हसीनों... आदि गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन
इससे पहलेे नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने सतगुरु वंदना से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने लागा ढोलो रा धमाका..., नाटी किंग दे ठिकाने बलिए..., बीजा पांदे लगी नाटी...गिरी रे गिरी रे..., कुल्लू-मनाली लागा मेला..., रोहड़ू जाणा मेरिए..., बन-ठन चली बोलो... और मेरी मोनिका... आदि नाटियों पर दर्शकों को खूब झूमाया। इसके अलावा उन्होंने मां पर आधारित गीत किवे भुलावा प्यार तेरा मां... भी प्रस्तुत किया।
बिलासपुर की कंचन वर्मा ने तारे हैं बाराती... और बुहे बारिया..., विनय शंकर ने रात थी ख्वाब की... और डडू माजरा..., भारतभूषण चब्बा ने मैं तैनू समझावा की... और तुमको पाया है..., प्रिंस कपिल ने छुप गए सारे तारे... और बापू तू सेहत..., शीतल ने तू माने या न माने... और नीत खैर मांगा..., पंकज कुमार ने आज मौसम बढ़ा..., रवि कुमार ने चाहूंगा मैं तुझे सांझ-सवेरे... और पटियाला पैग..., विजयपाल सिंह ने मिल हो तुम हमको... और चाहूं मैं या ना..., मंडी की गौरी शर्मा ने अल्ला हू... और माईया-माईया..., सोलन की मोनिका ने नीत खैर मंगा... और दमादम मस्त कलंदर..., सुंदरनगर के रणजीत कुमार ने सुनो ना संगेमरमर... गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
स्टार डांस अकादमी बिलासपुर की सात लड़कियों ने हिप-पॉप डांस की बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं, रेनबो स्टार क्लब बिलासपुर ने कथक, मोहन कलां संस्कृति समिति बिलासपुर, केतन म्यूजिकल ग्रुप शिमला, करसोग के नरेश भारद्वाज, मंडी के श्याम, हमीरपुर के हंसराज और गाजियाबाद के रितेश शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उपायुक्त एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. हरीश गज्जू, पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बॉलीवुड सिंगर ने पहाड़ी गीत पर बटोरी तालियां
सांस्कृतिक संध्या में प्ले बैक सिंगर अदिति पॉल ने कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गीत भी प्रस्तुत किया। जैसे ही अदिति ने अपनी सुरीली आवाज से हिमाचल गीत काली घगरी ले आया हो... प्रस्तुत किया, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने पहाड़ों की सुंदरता को गीत के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए हुस्न पहाड़ों का... गीत भी दर्शकों को सुनाया।
अभिषेक के चुटकुलों पर लगे ठहाके
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर के हास्य कलाकार अभिषेक ने एक से बढ़कर एक चुटकुलों से दर्शकों को खूब लोटपोट किया। उन्होंने जियो सिम, टीवी शो, जवान और बुजुर्गों की जिंदगी व युवाओं की लाइफ को व्यंग्यात्मक तरीके से प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए।