{"_id":"650bd0347d21ca2f9c0d9d49","slug":"cultural-programme-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5917-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तूं लौंग मैं इलायची पंजाबी गाने पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तूं लौंग मैं इलायची पंजाबी गाने पर झूमे दर्शक
Thu, 21 Sep 2023 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
घुमारवीं की कुठेड़ा पंचायत में चल रहे दो दिवसीय बाड़ू देव भेल मेले में प्रस्तुति देती कलाकार सर्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के तहत कुठेड़ा पंचायत में चल रहे दो दिवसीय बाड़ू देव भेल मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाबी कलाकार गुरप्रीत गुप्पी ओर सर्वजीत मटो के नाम रही। वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी संध्या में खूब
रंग जमाया।
सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहले स्थानीय महिला मंडलों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने सामूहिक देश भक्ति के गानों से लोगों को एकता और अखंडता का संदेश दिया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। जावेद इकबाल ने अपनी शायरी से समां बांधा। इसके बाद पंजाब की सुपर स्टार कलाकार सर्वजीत मट्टू ने मंच संभाला और हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी और हरियाणवी गीत सुनाकर दर्शकों को खूब झुमाया।
उन्होंने सोनिये जे तेरे नाल दगा मैं कमावां, दिल टोटे-टोटे हो गया, तूं लौंग मैं इलायची, इश्क दी गली बीच कोई-कोई लंगदा, जे आपां दोवें रूस बैठे तां मनाऊ कौण वे, जुगनी कतदी चरखा गानों की प्रस्तुति दी। इसके बाद स्टार कलाकार गुरप्रीत गुप्पी ने गुरु वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मैं डरदी रब-रब करदी, छल्ला, दुपट्टा तेरा सत रंग दा, चिट्टे सूट ते दाग पे गया, दिल चोरी साडा हो गया गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हिमाचल कॉपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में नरेंद्र ठाकुर नीटी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
मेला कमेटी प्रधान ज्योति प्रकाश ने उन्हें शॉल और टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर लद्दा पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह, मेहरी काथला प्रधान कांता शर्मा, लकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।