फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural news bilaspur

Bilaspur News: चलो नी सहेलियों मिलकर गाइये लोहड़ी...

Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
cultural news bilaspur
घुमारवीं लेखक संघ की कवि गोष्ठी में लोहड़ी पर्व की रही धूम
विज्ञापन

लोहड़ी आपसी भाईचारे, सामाजिक मेलजोल और खुशियों का पर्व : एसडीएम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं लेखक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को पेलियो म्यूजियम घुमारवीं में विशेष बैठक एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनेक राम संख्यान ने की, जबकि घुमारवीं के एसडीएम गौरव चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. रविंद्र ठाकुर, रामलाल पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. अनेक राम संख्यान ने कहा कि घुमारवीं लेखक संघ की स्थापना क्षेत्र के स्थानीय कवियों और साहित्यकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। मुख्यातिथि एसडीएम गौरव चौधरी ने सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी आपसी भाईचारे, सामाजिक मेलजोल और खुशियों का पर्व है। ऐसे आयोजन लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बाद कवि गोष्ठी में लोहड़ी, समाज और समकालीन विषयों पर आधारित कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। भीम सिंह नेगी ने चलो नी सहेलियों मिलकर गाइये लोहड़ी, हेमराज शर्मा ने व्यवहार की ताकत, बृजलाल लखनपाल ने बदलोई गया तेरा गांव जिंदड़िये, रामलाल पाठक ने वारे वी पढ़ी गए, पारे वी पढ़ी गए, शमशेर सिंह चंदेल ने बेरोजगार बेचारा कवि कुंवारा, प्रीति शर्मा मधु ने श्मशान में जलता सिर्फ देखे खुद को कविता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इसके अलावा सुषमा खजूरिया ने बाल शहीदों को नमन, प्रवीण शर्मा ने बेगाने होते लोग देखे, सुनील शर्मा ने स्याला आया, केशव शर्मा रसिक ने लोहड़ी का पावन पर्व है आया, डॉ. रविंद्र ठाकुर ने लोहड़ी दीयां बधाइयां, डॉ. अनेक राम संख्यान ने चल रही है ठंडी सोहणी रूत्त, कैप्टन सुरेंद्र कुमार ने तेरे नाम लेखक संघ, रविंद्र साथी ने लोहड़ी का महत्व, रचना चंदेल ने भारत का इतिहास, वीणा वर्धन ने मोबाइला रा प्यार, निर्मला ठाकुर ने देखो लोको केहड़ा जमाना आया प्रस्तुत कर श्रोताओं से जमकर तालियां बटोरीं। कवि गोष्ठी में साहित्यकारों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने लोहड़ी पर्व की खुशियों के साथ लोक संस्कृति और साहित्यिक चेतना का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed