फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cultural colors will be seen in Seer Utsav, will give message of social service

Bilaspur News: सीर उत्सव में दिखेंगे सांस्कृतिक रंग, देंगे समाजसेवा का संदेश

Tue, 16 Sep 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cultural colors will be seen in Seer Utsav, will give message of social service
घुमारवीं में सीर उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम घुमारवीं गौरव
2 और 3 अक्तूबर को घुमारवीं में होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

पहले दिन निकलेगी शोभायात्रा, होंगी खेल प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर
स्टार नाइट होगी उत्सव का मुख्य आकर्षण, एसडीएम ने की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं एसडीएम गौरव चौधरी की अध्यक्षता में सीर उत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को उत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने बताया कि इस बार परंपरागत सीर उत्सव को दो दिनों तक मनाने का निर्णय लिया गया है। अब यह उत्सव 2 और 3 अक्तूबर को होगा। यह केवल सांस्कृतिक या पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आभार का प्रतीक भी है। उत्सव का शुभारंभ 2 अक्तूबर को सुबह 6 बजे रुक्मिणी कुंड में पूजा-अर्चना से होगा। इसके बाद पुराने बस स्टैंड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, भजन-कीर्तन और योग सत्र होगा। सुबह 9 बजे शोभायात्रा गांधी चौक से होते हुए सीर खड्ड चेकडैम तक जाएगी, जहां पारंपरिक पूजा और गो पूजन होगा। इसी दिन विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। खेल प्रेमियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज सेवा के तहत घुमारवीं सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर भी लगेगा।
विज्ञापन

3 अक्तूबर की शुरुआत सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ से होगी। गुग्गा मंदिर अबढाणी घाट से पुराने बस स्टैंड तक पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पदयात्रा निकाली जाएगी। दिनभर स्कूली बच्चों और महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। महिलाओं के लिए रस्साकशी, मटका फोड़ और चेयर रेस जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दोपहर बाद कवि सम्मेलन होगा। शाम को स्टार नाइट में प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। इसी दिन घुमारवीं सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर लगेगा, जिसमें सभी वर्गों के लोगों की निःशुल्क जांच होगी। एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि सीर उत्सव मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाने का भी अवसर है। उन्होंने सभी विभागों और क्षेत्रवासियों से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed