फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural activity in bls

Bilaspur News: जिले में होगा कला उत्सव का आयोजन

Sat, 23 Sep 2023 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
cultural activity in bls
-खंड स्तर पर आयोजित कराई जाएगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

-28 सितंबर तक करानी होगी स्पर्धाएं
-विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारना उद्देश्य
- 9 से 12 कक्षा के विद्यार्थी ले सकते हैं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत कला उत्सव 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत स्कूल और खंड स्तर पर प्रतियोगिताएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी। डाइट जुखाला की ओर से सभी खंडों और स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह स्पर्धाएं 28 सितंबर तक करानी होंगी।

कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे पोषित करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है। कला उत्सव में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कला उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थी 10 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, संगीत वादन, स्वर वाद्य, शास्त्री नृत्य, लोकनृत्य, द्विआयामी दृश्य कला, त्रिआयामी स्थानीय खिलौने, ड्रामा, नाटक, एकल अभिनय शामिल है। खंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। जिला स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक डाइट जुखाला में ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। कला उत्सव साल 2015 में स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना है। जिला समन्वयक डॉ. नीलम शर्मा ने बताया कि सभी खंड परियोजना अधिकारियों को कला उत्सव कराने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। खंड स्तर पर यह कार्यक्रम 28 सितंबर तक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed