{"_id":"602c0abc8ebc3ee91253924f","slug":"cultural-activity-bilaspur-news-sml36122398","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी के दिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए गुरुद्वारा साहब में दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी के दिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए गुरुद्वारा साहब में दर्शन
विज्ञापन
गुरु का लाहौर में वसंत पंचमी पर माथा टेकने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। गुरु का लाहौर में गुरु गोविंद सिंह जी का विवाह उत्सव और वसंत पंचमी का मेला धूमधाम से मनाया गया। वसंत पंचमी पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह पर लंगर लगाए गए। श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।
कोविड-19 महामारी में भी भारी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंचे। गुरु महाराज के विवाह उत्सव में संगतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिला बिलासपुर का गुरुद्वारा गुरु का लाहौर वह स्थान है जहां पर गुरु महाराज के फेरे हुए थे और विवाह उत्सव मनाया गया था। सेहरा साहिब वह स्थान है जहां पर गुरु महाराज की सेहरा बंधी हुई थी। यह दोनों ही गुरुद्वारे कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। हर वर्ष वसंत पंचमी पर दो दिवसीय मेला लगता है। इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। मौके पर मेला अधिकारी डीएसपी अभिमन्यु स्वयं मौजूद रहे और ट्रैफिक जाम को खुलवाते रहे।
डीएसपी श्री नयनादेवी अभिमन्यु ने बताया कि वसंत पंचमी मेले के दौरान एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किएं। पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहा और मेला सुख-शांति से संपन्न हो गया।