फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural activity

नववर्ष पर तीस हजार श्रद्धालुओं ने श्री नयनादेवी जी में टेका माथा

Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
श्री नयना देवी में माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी शक्तिपीठ में नववर्ष मेले संपन्न हो गए। नववर्ष पर देश के कोने-कोने से करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर नववर्ष का आगाज किया। नववर्ष पर मंदिर में साढ़े छह लाख की नकदी और 662.400 ग्राम चांदी चढ़ी। नववर्ष पर सिर्फ दो घंटे ही मंदिर के कपाट बंद रहे।
विज्ञापन

29 दिसंबर से एक जनवरी चले मेलों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा। नववर्ष की पूर्व संध्या से ही पूरे नयना देवी क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था। सुरक्षा को लेकर नयना देवी मंदिर में आने वाली हर सड़क में चौकसी बढ़ा दी गई थी। भाखड़ा डैम कैंची मोड़ और कोलांवाला टोबा में यात्रियों की चेकिंग करने के बाद ही भेजा गया। अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। स्वास्थ्य की दृष्टि से नयना देवी मेला क्षेत्र में 3 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए थे। मेला अधिकारी हुस्न चंद चौधरी और डीएसपी अभिमन्यु ने हर गतिविधि और हर पहलू पर नजर रखी। मेला अधिकारी हुस्न चंद ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधों पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने नववर्ष 2021 की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान न्यास के सारे प्रबंध सराहनीय रहे। उन्होंने सभी विभागों का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed