फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural activity

गुप्त नवरात्रों में नयना देवी पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु

Sun, 02 Feb 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
श्री नयना देवी में गुप्त नवरात्रों पर अष्टमी पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु( - फोटो : BILASPUR
नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में अष्टमी पूजन धूमधाम से किया गया। गुप्त नवरात्रों की अष्टमी के उपलक्ष्य पर भारी संख्या में श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से दर्शनों के लिए नयना देवी पहुंचे। माता श्री नयना देवी के दरबार में लगभग 20,000 श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन कर शीश नवाया।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा श्री नयना देवी शक्तिपीठ में हवन, यज्ञ, पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। वहीं विश्वशांति एवं भाईचारे के लिए पुजारी वर्ग की ओर से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी पूर्णाहुति माघ नवमी के दिन पड़ेगी। अष्टमी के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और अपने घर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की। कहा जाता है कि अष्टमी का दिन मां को सर्वप्रिय है। इसलिए अष्टमी पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मंदिर में पंजाब की समाजसेवी संस्थान ने लंगर भी लगाया है। मंदिर के समीप चाय, पकौड़ा, बिस्किुट श्रद्धालुओं को परोसा गया। मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसीराम ने मंदिर व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवान और एक्स सर्विसमैन फौजी तैनात किए गए हैं। गुप्त नवरात्रों के दौरान माता श्री नयना देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। 3 फरवरी को यह गुप्त नवरात्रे संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed