{"_id":"6a5fb571d22fd54d5c0be8f4","slug":"crowd-of-farmers-swarms-ramshahr-for-urea-400-bags-of-fertilizer-run-out-within-hours-bilaspur-news-c-176-1-sln1003-174515-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर में यूरिया के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, 400 बोरी खाद कुछ घंटों में खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर में यूरिया के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, 400 बोरी खाद कुछ घंटों में खत्म
विज्ञापन
रामशहर के खाद डिपो में यूरिया खाद लेने के लिए लगी लोगों की कतारें। संवाद
20 से 25 पंचायतों के किसान सुबह से ही खाद के लिए लाइनों में डटे रहे
किसानों ने नियमित आपूर्ति की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर कृषि सेवा सहकारी समिति में यूरिया खाद की खेप पहुंचते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद की कमी के बीच सुबह से ही डिपो पर लंबी कतारें लग गईं। दोपहर करीब 3:30 बजे तक डिपो में पहुंची 400 बोरी यूरिया खाद की खत्म हो गई। खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही रामशहर और आसपास की करीब 20 से 25 पंचायतों के किसान सुबह ही डिपो परिसर में पहुंच गए। बारिश और खराब मौसम के बावजूद किसान फसल के लिए यूरिया लेने के इंतजार में डटे रहे। समिति के सहायक सचिव मनोहर सिंह ने बताया कि डिपो में 400 बोरी यूरिया खाद पहुंची थी, जिसे किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वितरित कर दिया गया। अधिक मांग को देखते हुए फिलहाल प्रत्येक किसान को केवल एक बोरी यूरिया खाद उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खाद की लगातार मांग को देखते हुए 1,200 बोरी यूरिया का अतिरिक्त ऑर्डर विभाग को भेजा गया है। वार्ड पंच रामदयाल ने बताया कि किसानों को करीब 15 दिन के इंतजार के बाद यूरिया खाद मिल पाई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही खाद की कमी के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक किसान को केवल एक बोरी खाद मिलने से उनकी जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि खेती के सीजन को देखते हुए रामशहर क्षेत्र में यूरिया की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि फसलों पर इसका असर न पड़े।