{"_id":"67125de1c6695d66a40b8c05","slug":"crowd-gathered-in-the-markets-for-preparations-for-karva-chauth-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125162-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: करवाचौथ की तैयारियों को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: करवाचौथ की तैयारियों को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
-व्रत से पहले महिलाएं पहुंच रहीं खरीदारी करने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। करवाचौथ की तैयारियों को लेकर बाजारों में काफी रौनक है। व्रत से पहले महिलाएं बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। बाजार में दुकानें सजी हुई हैं।
पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं 20 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत करेंगी। इसके लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। महिलाएं खरीदारी करने में काफी रुचि दिखा रही हैं। इस साल करवाचौथ पर श्रृंगार सामग्री के अलावा कांच की चूडिय़ों के दाम बढ़े हैं। बाजार में कांच की चूडिय़ों, मुरादाबादी थाली, लकड़ी की पूजा थाली, सरगी थाली के अलावा मिट्टी से बने करवे और नारियल की डिमांड बढ़ी है। कांच की चूड़ियों के अलावा फैंसी चूड़ियां भी काफी बिक रही हैं। सोलह श्रृंगार सामग्री के दाम भी बढ़ोतरी हुई है। मिट्टी से बने करवे भी इस वर्ष अलग डिजाइन में उपलब्ध हैं। कारीगरों द्वारा बनाए जा रहे मिट्टी के करवे को नया रूप दिया गया है। बाजार की चकाचौंध को देखते हुए करवे को कपड़े से डिजाइन किया गया है। जो महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। पटियाला सूट, अफगानी सूट सिलवा रहीं महिलाएं करवाचौथ के त्योहार पर टेलरिंग की दुकानों पर भी काफी भीड़ है।