{"_id":"58f8f6ef4f1c1b1974474839","slug":"women-suspicius-death-in-beri-dadoa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरी-दड़ोला गांव में महिला की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरी-दड़ोला गांव में महिला की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत बैहना-जट्टा के गांव बैरी दड़ोला में महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला को रसोई घर में मृत अवस्था में पाया गया है। वहीं मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बैहना-जट्टा के प्रधान विक्रमी देवी ने बताया कि सुनीता देवी की शादी छह वर्ष पूर्व बैरी-दड़ोला गांव में हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि इस बारे उन्हें सुबह जानकारी मिली जब सुनीता रसोई घर में अचेत अवस्था में पड़ी थी। महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। इसके बाद परिजनों ने उसे गाड़ी से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रधान ने बताया कि इसके तुरंत बाद उन्होंने सुनीता के मायके वालों को भी इस बारे सूचित किया। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। महिला का पति विजय कुमार और देवर विदेश में नौकरी करता है। घटना के समय सुनीता घर में अकेली ही थी। जबकि उसकी सास चंपा देवी और उसकी दादी दुर्गी देवी घर से बाहर काम पर गए हुए थे। सुनीता देवी का एक 3 साल का बेटा है ।
विज्ञापन
मां और पिता ने कहा, जहर खिलाकर मार डाली बेटी : सुनीता देवी के पिता कैप्टन कर्म सिंह ठाकुर, मां सलोचना देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनके खिलाफ पहले भी कई मामले सरकाघाट अदालत में दर्ज हैं। उन्होंने उनकी बेटी को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।
घुमारवीं अस्पताल में सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और मामले की पुलिस से निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया। डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।