{"_id":"5831e0364f1c1bb204b39a71","slug":"women-deadbody-found-in-alli-khad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अली खड्ड पुल के नीचे मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अली खड्ड पुल के नीचे मिला महिला का शव
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शनिवार दोपहर को अली खड्ड पुल से गोबिंद सागर झील में छलांग लगाने वाली महिला का शव रविवार सुबह पुल के नीचे बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा दिया है। हालांकि अभी तक महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मगर महिला ने आत्महत्या करने से पहले घर में एक सुसाइड नोट छोड़ा था।
विज्ञापन
इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया है। गौरतबल है कि शनिवार दोपहर एक महिला ने अली खड्ड पुल से गोबिंद सागर झील में छलांग लगा दी थी। मौके पर महिला का कुछ सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने झील में महिला की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक कामयाबी न मिलने के बाद प्रशासन ने बीबीएमबी के गोताखोरों को मौके पर बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुल के नीचे से महिला का शव मिला।
विज्ञापन
महिला की पहचान सोमा देवी पत्नी पूर्ण चंद निवासी दयोली गांव के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। शव मिलने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दयोली गांव से भी परिवार ने महिला के घर पर सुसाइड नोट छोड़कर जाने का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब रविवार सुबह शव के मिलने की सूचना दयोली गांव के पूर्ण चंद को दी तो पता चला कि वह उसकी पत्नी सोमा देवी है। पूर्ण चंद ने बताया कि सोमा देवी बीते शनिवार को घर में सुसाइड नोट छोड़कर कहीं चली गई थी। वह काफी समय से परेशान थी। बहरहाल, पुलिस सुसाइड नोट और घटना स्थल से बरामद चीजों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि रविवार सुबह महिला का शव पुल के नीचे से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।