{"_id":"5724b9314f1c1bff42a91614","slug":"two-house-burn-in-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग में दो घर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल की आग में दो घर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई के झबोला में लगी आग के बाद जले अवशेषों को देखते उपप्रधान व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विकास खंड की ग्राम पंचायत झबोला के तहत आने वाले जंगल चलैली में शुक्रवार दोपहर बाद लगी आग ने उग्र रूप धारण कर लिया है। इसके बाद आग फैलती हुई झबोला गांव तक जा पहुंची। आग की चपेट में आने से झबोला में दो घर जल गए। इसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
हालांकि आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया था। मगर वन विभाग ने कड़ी मशक्त के बाद 20 घरों को आग से बचा लिया है। दोनों मकानों को भी वन विभाग और स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी उग्र थी कि उसमें सब कुछ जलकर स्वाह हो गया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के उपप्रधान अश्वनी बन्याल और पंचायत समिति सदस्य रजिंद्र कुमार ने बताया कि जंगल में आग इतनी भयंकर लगी थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। लेकिन वन विभाग और क्षेत्र के लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और आग बुझाने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उलटी दिशा से चल रही हवा ने आग को और हवा दे दी।
विज्ञापन
इससे दो मकान जलकर राख हो गए। अश्वनी बन्याल ने बताया कि इसी बीच पंडित बस्ती के करीब दो दर्जन घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है। जो घर जलकर राख हुए वह अशोक कुमार पुत्र दास राम और विनोद कुमार पुत्र दाद राम निवासी वार्ड नंबर 7 के हैं।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में होशियार सिंह, जोगिंद्र सिंह, धर्म पाल, सुखदेव, काकू ,संजू और महिंद्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
कोट
वन रक्षक झबोला रविंद्र कुमार ने बताया कि आग हमीरपुर जिला की सीमा पर स्थित जंगल से लगी थी। आग काफी भयंकर थी। उन्होंने बताया कि आग से वन संपदा को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।