फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   three pickpocketers arrested in nain devi temple.

नयनादेवी मंदिर में विजिलेंस कर्मचारी की जेब कटी

Sun, 21 May 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)। Updated Sun, 21 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
three pickpocketers arrested in nain devi temple.
pickpocket - फोटो : demo pic

श्री नयनादेवी पुलिस ने रविवार सुबह तीन जेब कतरों को हिरासत में लिया है। तीनों को पास से पुलिस ने हजारों की नकदी और महंगा मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपियों ने एक विजिलेंस कर्मी सहित कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा दो अन्य जेब कतरे फरार होने में कामयाब हो गए हैं। सभी आरोपी लुधियाना के बताए जा रहे हैं जो कि भीड़ का फायदा उठाकर यहां श्रद्धालुओं की जेबें काटने का काम कर रहे थे।  पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को तीनों आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हमीरपुर विजिलेंस कार्यालय में तैनात राजेंद्र सिंह धीमान किसी काम से नयनादेवी के बस्सी आए थे। इसके बाद वह शनिवार रात साढ़े नौ बजे नयना देवी मंदिर में माथा टेकने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भीड़ का फायदा उठाकर जेब कतरे ने उनकी जेब काट ली। इसका पता उन्हें कुछ समय बाद लगा। उनके पर्स में 3800 रुपये नकद, एक आईकार्ड, सीएसडी कैंटीन कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान था। राजेंद्र सिंह ने रविवार सुबह जेब कतरों की तलाश के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशना शुरू की। इसमें उन्होंने एक को आरोपी को पहचान लिया।

रविवार सुबह भी जेबकतरा भीड़ में खड़े लोगों की जेब काटने की फिराक में था। इसको वहां पर तैनात होमगार्ड जवान प्रोमिला उर्फ मधू ने पहचान लिया, और उसे भीड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जेब कतरे की पहचान रोहित शर्मा पुत्र राकेश कुमार, गिल रोड, लुधियाना के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि 3800 रुपये का रात को ही उसने जुआ खेल लिया था, इसमें वह सारे पैसे हार गया था।

रोहित ने बताया कि उसने साथी अली खान और सुनील कुमार दोनों मलेर कोटला, लुधियाना के रहने वाले हैं, जो कि मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को ही दो अन्य जेबकतरों को भी लोगों की जेबें काटते हुए पकड़ा है।

इसमें लखवीर सिंह पुत्र बुद्धि सिंह निवासी गोपाल नगर, गली (16) मकान नंबर 8470 है, जबकि दूसरे की पहचान सोनू प्रसाद पुत्र भीम प्रसाद, डडारी कला-गैसपुरा रोड नजदीक पीपल चौक लुधियाना के रूप में हुई है। इसमें लखवीर को पुलिस ने रंगे हाथों जेब काटते हुए पकड़ा है।

उसके पास से पुलिस ने भूरे रंग के पर्स में 16 हजार रुपये, काले रंग के पर्स में 3722 और 555 रुपये बरामद किए हैं जबकि आरोपियों के पास से करीब 12 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और चार हजार रुपये कैश अलग से बरामद किया गया है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि मोबाइल और चार हजार कैश सुनील कुमार शर्मा पुत्र सुभाष नगर कैथल का था। यह रकम उसे लौटा दी गई है।


पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार जेब कतरों की तलाश शुरू कर दी है। तीनों को सोमवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने तीन जेब कतरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि फरार दो आरोपियों की की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed