{"_id":"582898614f1c1b342fb3bcf0","slug":"three-arrested-with-affem","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम के साथ तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी से हथियार और अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान चांदपुर पुल के पास एक गाड़ी पर उन्हें संदेह हुआ। जब पूछताछ की तो गाड़ी में सवार लोग घबरा गए। गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस को गाड़ी में एक गंडासा, एक तलवार, दरात और 22 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने नवोजत सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी पंजाब, अनमोल जीत सिंह पुत्र सरदार हरपाल और कपिल दीप सिंह पुत्र सरदार जगदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका था। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी से तेजदार हथियार मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोग चंडीगढ़ से आए हिमाचल आए थे।
विज्ञापन