फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft case in naina devi lakhada village.

बरामदे में सोता रहा परिवार चोर उड़ा ले गए नकदी और गहने

Sun, 23 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 23 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
theft case in naina devi lakhada village.
theft shimla - फोटो : demo pic

बैहल पंचायत के तहत आने वाले गांव लखाड़ा में चोरों ने शनिवार देर रात चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने इस चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि बरामदे में सोए परिवार के सदस्यों को भी इसकी भनक नहीं लगी।

विज्ञापन


चोर घर से हजारों रुपये की नकदी सहित गहनों पर हाथ साफ कर गए हैं। परिवार के लोगों को सुबह घटना की जानकारी मिली जब घर का सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैहल पंचायत के पिंड लखाड़ा में रणजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह का परिवार गर्मी के चलते घर के बरामदे में सोया हुआ था। उन्होंने बाहर पंखा लगाया था। शनिवार रात इसी बात का फायदा उठाकर चोर उनके घर में पीछे से घुसे और बड़ी ही सफाई से कमरे में लगी खिड़की की रेलिंग को काटा। इसके बाद चोर घर के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मगर घरवालों को इसकी कोई भनक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने रात को ही घर के भीतर रखे सामान को इधर-उधर कर घर में रखे सोने चांदी के गहने सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोर घर में रखे 50 हजार के गहने और दस हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार फरार हो गए हैं। रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने घर में सारा सामान यहां वहां बिखरा हुआ देखा। इसके बाद घर की पड़ताल की गई तो उनके होश फाख्ता हो गए।

इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा साक्ष्यों को एकत्रित कर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह पहली बार नहीं है कि जब चोर रात के समय लोगों के घरों को शिकार बना रहे है। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले लखनपुर के एक घर से चोरों ने रात के समय लाखों के गहने और नकदी चुरा लिए थे। थे।


ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया है। डीएसपी नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि लखाड़ा में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस दल ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed