{"_id":"584eee544f1c1b5b7a649f97","slug":"theft-case-in-mahadev-temple-anandghat-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट में चोरो ने लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट में चोरो ने लगाई सेंध
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट मेें रविवार देर रात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर वहां पर रखे दानपात्र से पैसे सहित चांदी के छत्र चुरा लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्यों को एकत्रित करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ठप्पर गांव का सोनू मंदिर में पूजा करने के लिए गया तो उसने देखा की मंदिर के गेट के ताले टूटे हुए है।
विज्ञापन
साथ ही मंदिर में रखे दानपात्र के ताले भी टूटे थे। इसकी जानकारी उसने श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के प्रबंधक एनडी कपिल को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कमेटी प्रबंधक और प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर झंडूता चौकी को चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी प्रंबधक ने बताया कि चोरों ने पहले मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद वह गर्भगृह में दाखिल हुए। यहां पर उन्होंने रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी को चुरा लिया है।
इसके अलावा चोरों ने दानपात्र के भीत रखे चांदी के छत्र को भी चुरा लिया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि झंडूता के श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट मेें चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।