फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft case in ladyani village bharari bilaspur

सोने चांदी के गहनों के साथ कार भी चुरा ले गए

Thu, 09 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Thu, 09 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
theft case in ladyani village bharari bilaspur
चोरी - फोटो : demo pic

भराड़ी थाना के तहत आने वाले लढयाणी गांव में चोरी की बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। हैरानी इस बात की है कि चोर घर के ताले तोड़कर लाखों के गहनों के साथ-साथ गैराज में खड़ी स्विफ्ट कार भी चुराकर ले गए।

विज्ञापन


वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने अज्ञात  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लढयाणी गांव की कमलेश कुमारी ने बताया कि उनके दो मकान हैं। इस वजह से कभी वह एक तो दूसरे मकान में रहतीं हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को  करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पुराने मकान में चलीं गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सुबह करीब 9 बजे जब वह अपने नए मकान में आई तो देखा कि शटर खुला है और गाड़ी भी गायब थी। उन्होंने जब दूसरी मंजिल में जाकर देखा तो वहां पर भी सारा सामान बिखरा पड़ा था।

इसके बाद जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब हैं। इसमें सोने का मंगल सूत्र, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, पायलें और करीब 5500 रुपये की नकदी चोर उड़ा ले गए थे।

इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना भराड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। कमलेश के पति श्रीनगर में नौकरी करते हैं।


डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

तीन दिनों में दूसरी चोरी : बीते तीन दिनों के भीतर ही क्षेत्र में चोरी का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले सोमवार रात को अज्ञात चोर नेशनल हाइवे 103 के किनारे पार्क पिकअप जीप चोरी हो कर चुके है। इस मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed