{"_id":"586157be4f1c1b8640eebdb4","slug":"theft-case-in-bheged-village-in-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरी, घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में चोरी, घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े चोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ में चोरों ने एक ही रात में दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इससे लोगों में हड़कंप का माहौल है। शातिरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाया जबकि एक घर के बाहर खड़ी बाइक को भी चुराकर ले गए। एक घर में चोरों ने महिला को स्प्रे से बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चोरों ने रविवार रात को घरों को निशान बनाया। इस दौरान चोर संजय कुमार पुत्र देवराज के घर से 11 हजार रुपये की नकदी, राजकुमार पुत्र सुखराम के घर के बाहर खड़ी बाइक और नंदलाल के घर से 800 रुपये नकदी और मोबाइल फोन उड़ाकर ले गए। संजय कुमार ने बताया की चोर खिड़की की ग्रिल और शीशे को खोलकर भीतर दाखिल हुए।
विज्ञापन
वारदात के दौरान उनकी पत्नी बच्चों के साथ सो रही थी। हालांकि महिला ने चोर के आने की आहट सुन ली थी। मगर जैसे ही महिला ने शोर मचाया चोरों ने महिला के मुंह पर स्प्रे डालकर उसे बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद चोर 11 हजार रुपये नकदी ले उड़े। इस घटना के बाद चोरों ने दो और वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि घुमारवीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
उल्लेखनीय है कि जिला में इस साल एक के बाद चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। चोर मंदिरों से लेकर घरों से लाखों के गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर गए हैं। इसके अलावा स्वारघाट क्षेत्र में भी युवक को कमरे में बंद कर चोर लाखों की वारदात को अंजाम दे चुके है।