{"_id":"45a378e68762ad1d8f531f6375c288fa","slug":"suiide-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट के छात्र ने खाया जहर, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल मैनेजमेंट के छात्र ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भराड़ी के अंतर्गत होटल मैनेजमेंट के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवक शिमला में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और इन दिनों ननिहाल खलियाना आया था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार निशांत शर्मा के सिर में दर्द हुआ और उसने दवाई खाई। इससे उसके पेट में दर्द और जलन शुरू हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। निशांत मूल रूप से मंडी का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के अंतर्गत 19 वर्षीय युवक निशांत शर्मा जिला शिमला के कुफरी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। वह अपने ननिहाल खलियाना में रहता था।
बचपन से ही उसका पालन पोषण ननिहाल में हुआ था। बताया जा रहा है कि उसका पैतृक घर जिला मंडी में है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बयान में बताया कि युवक के सिर में दर्द हुआ और उसने कोई दवाई खा ली।
इससे उसके पेट में दर्द और जलन शुरू हो गई। इसके बाद परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर गए। भराड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
लेकिन, जब तक परिजन उसे वहां लेकर पहुंचते देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।