{"_id":"58a9df394f1c1b1730d83d98","slug":"student-missing-from-bilaspur-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Missing
- फोटो : demo pic
सदर पुलिस थाना के तहत शहर के एक मदरसे में रह रहा नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। नाबालिग के चचेरे भाई ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग विराटनगर (शिमला) का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के चचेरे भाई सलीम कुरैशी निवासी गांव मंडी माणवां (बिलासपुर) ने बताया कि जाहिद खान 15 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र) पाठशाला बिलासपुर पढ़ने के लिए गया था। मगर वहां से वापस लौटकर मदरसे में नहीं आया।
विज्ञापन
जाहिद की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। सलीम ने बताया कि उन्होंने उसे काफी जगह तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में करवाई है।
विज्ञापन
सलीम ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने जाहिद का अपहरण कर लिया है। मगर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि शिकायत के आधार में भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।