फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   student drown in govind sagar lake.

गोबिंद सागर झील में डूबा किशोर

Sat, 13 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)। Updated Sat, 13 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
student drown in govind sagar lake.
saf

पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के अंतर्गत गांव कलोल के समीप गोबिंद सागर झील में एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया। हादसा उस समय हुआ जब किशोर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह झील में जा गिरा। किशोर की तलाश करने के लिए पुलिस सहित स्थानीय वोट चालकों ने तलाश में जुट गए हैं। मगर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर के गांव लदरौर खुर्द का 16 वर्षीय साहिल पुत्र अश्वनी कुमार बीते कल अपने रिश्तेदारी में गांव मरोतन आया था। शुक्रवार को करीब 12 बजे वह बच्चों के साथ बलघाड़ नामक स्थान पर गोबिंद सागर झील के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते साहिल झील के पास चला गया। इसी बीच साहिल का पैर फिसला और वह झील में जा गिरा।
विज्ञापन


साहिल को झील में गिरता देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वोट और किश्ती वाले घटनास्थल पर पहुंच कर साहिल को तलाश करना शुरू किया। सूचना मिलने पर कलोल के प्रधान बलवीर सिंह ने घटना की सूचना तलाई पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही तलाई पुलिस के थाना प्रभारी कर्म चंद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों वोट चालकों की मदद से साहिल की तलाश जुट गए हैं। मगर देर शाम तक साहिल के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि गोविंद सागर झील में एक किशोर के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी तलाश कर रही है। मगर अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन में स्थानीय वोट चालकों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed