{"_id":"57d2f05a4f1c1b9679317c30","slug":"student-died-at-bilaspur-roada-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रौड़ा सेक्टर गुग्गा मंदिर के पास एक छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा का छात्र प्रबल गौतम पुत्र रजनीश निवासी अप्पर निहाल बीती ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह गुग्गा मंदिर के पास बेहोश कर गिर पड़ा। उसके साथियों ने उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। हालांकि युवक का न तो पोस्टमार्टम करवाया गया और न ही परिजनों ने इस संदर्भ में कोई शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रबल गौतम के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शोक प्रकट किया है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास ठाकुर, पूर्व विधायक बाबूराम गौतम, सचिव हेमराज ठाकुर, रत्न लाल शर्मा, रविंद्र भट्टा, रामशरण, एसपी भट्टाए और नरवीर ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से कामना की है।
विज्ञापन