{"_id":"5703fe314f1c1b5935c81326","slug":"stabing-case-in-suhani-faire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में सरेआम घोंप दिया चाकू, मंच पर चढ़कर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में सरेआम घोंप दिया चाकू, मंच पर चढ़कर बचाई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड झंडूता के सुन्हाणी में नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दो गुटों में हुई इस मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में रंजिश थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ही जख्मी युवक मंच पर चढ़ गया और जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा। उसके पेट से खून बह रहा था। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी रेफर किया गया है। इस वजह से उत्सव की सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रोकना पड़ा। मामला सोमवार को करीब दस बजे का है जब मेला मैदान में किसी बाद को को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
इस झगड़े के दौरान युवक ने सुन्हाणी के संजीव कुमार के पेट में चाकू घोंप दिया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। हमले में घायल हुआ संजीव कुमार अपना पेट पकड़कर जान बचाने के लिए मंच पर चढ़ गया।
उसके पेट से खून वह रहा था। यहां तक कि हमले से उसकी आंतें भी बाहर निकल आई थी। आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर युवक को बरठीं सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे बिलासपुर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन, बिलासपुर में उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में खड्ड के किसी विषय पर विवाद चल रहा था।
थाना प्रभारी तलाई प्रेम सिंह ने बताया कि रात्रि को सुन्हाणी से दूरभाष घटना की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। उनके अनुसार पुलिस ने भादंसं की धारा 324 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात में घायल हुए युवक के बयान रिकार्ड किए गए हैं। मौके की इंस्पेक्शन चल रही है। अभी तक की मेडिकल रिपोर्ट में तेजधार हथियार से हमले की बात सामने आई है।
आईजीएमसी से आने वाली फाइनल रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। हमला करने वाला व्यक्ति अभी फरार बताया जा रहा है। पूर्व पंचायत प्रधान गायत्री देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व झगड़ों की वजह से ही मेले का आयोजन बंद करना पड़ा था।
11 साल बाद मेला आरंभ हुआ है। उन्होंने इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसकी कड़ी जांच की मांग की है। पंचायत प्रधान कुसुम लता और उपप्रधान राकेश महाजन ने बताया कि जैसे ही यह घटना हुई वैसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद करवा दिए गए थे।