{"_id":"5921d3284f1c1b3e6a5360c4","slug":"seer-khud-one-injured-due-to-slipe-in-water-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीर खड्ड में नहाते समय पांव फिसलने से किशोर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीर खड्ड में नहाते समय पांव फिसलने से किशोर घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Sun, 21 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Drowned
- फोटो : demo pic
बाह गांव के नजदीक सीर खड्ड में नहाने के लिए गया किशोर गहरे पानी में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते किशोर को पानी से निकालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
स्थानीय लोग उसे फौरन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मगर यहां उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बाह गांव का 16 वर्षीय सौरभ रविवार दोपहर दोस्तों के साथ घर से नजदीक सीर खड्ड में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरे पानी मे गिर गया। पुलिस के अनुसार सौरभ को तैरना भी नहीं आता था।
विज्ञापन
इस कारण वह गहरे पानी में डूबने लगा। सौरभ के साथ गए दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। इस दौरान पत्थरों से टकराने के कारण सौरभ के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सौरभ को भराड़ी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे पहले हमीरपुर रेफर कर गया जबकि इसके बाद टांडा रेफर किया गया है। भराड़ी थाना के एएसआई दुनीचंद ने बताया कि किशोर को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।