{"_id":"220d43f01b38bcffe05f53942640b59b","slug":"road-accident-women-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट थाना के अंतर्गत गुरु का लाहौर में 12 फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक महिला की बेटी की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को पंजाब के हाउस नंबर. 48. बीए फर्स्ट फ्लोर वेन्यू अमृतसर निवासी सुरेंद्र कौर अपनी माता सुरजीत कौर के साथ आनंदपुर साहिब जा रही थी।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले के गुरू का लाहौर के समीप अचानक एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान 13 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक महिला की बेटी सुरेंद्र कौर की शिकायत पर भादंसं की धारा 279,337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एएसपी बिलासपुर मनमोहन सिंह ने कहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई जारी है।