{"_id":"589762b44f1c1b8d73e80627","slug":"road-accident-at-injured-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम्होल के पास दगसेच में तेज रफ्तार ट्राले ने एक राहगीर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से उसे देर रात पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था, लेकिन बीच रास्ते में ही घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्राले को कब्जे में ले लिया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती देर शाम नम्होल के पास दाड़लाघाट से किरतपुर की ओर जा रहे एक ट्राले ने सड़क किनारे चल रहे दगसेच निवासी राजू (50) को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी टांग में गंभीर चोटें आई थी जिससे काफी खून बह गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने देर रात उसे प्राथमिक उपचार दिया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति ने पीजीआई पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले स्वारघाट के पास भी कूड़ा फेंकने जा रहे दो युवक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए थे। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके बाद काफी समय के लिए नेशनल हाइवे बाधित हो गया था। घटना में ट्रक चालक को भी गंभीर चोटें आई थी।
उधर, नम्होल पुलिस कर्मचारियों अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह, आरक्षी सुरेश कुमार तथा आरक्षी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर ट्राले को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।