{"_id":"57d836924f1c1b942cd48357","slug":"rape-case-in-bharari-army-person-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोप में फौजी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोप में फौजी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
Updated Fri, 16 Sep 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार के आरोपी में फौजी गिरफ्तार घर के घुसकर महिला की दुराचार, केस दर्ज भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत एक महिला से दुराचार के मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सेना में तैनात है और छुट्टियों में घर आया था। आरोपी की पहचान अशोक कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि बीती रात करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया था।
विज्ञापन
तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसके घर में घुस गया। उसने बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। उस युवक ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पति को जान से मार देगा।
विज्ञापन
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोट्स पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जबकि युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।