{"_id":"58b81f5b4f1c1bf25c830746","slug":"police-challan-in-illigal-take-blue-light-in-vehicle-by-punjab-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से उतारी नीली बत्ती, वसूला 1200 रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से उतारी नीली बत्ती, वसूला 1200 रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में पंजाब राज्य की कार से नीली बत्ती उतारते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाई पुलिस ने बाबा बालक नाथ की तपोस्थली में पीबी नंबर की कार से नीली बत्ती उतारकर 1200 रुपये बतौर जुर्माना वसूला है। हालांकि पुलिस ने उक्त चालक से बत्ती को लेकर दस्तावेज भी मांगे थे। मगर कोई दस्तावेज न दिखा पाने के कारण पुलिस ने गाड़ी से बत्ती उतारकर चालान काट है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पंजाब राज्य की एक कार नीली बत्ती लगाकर बाबा बालक नाथ की तपोस्थली में वट वृक्ष मंदिर के पास पंहुच गई। जब गश्त पर जा रहे थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने उनसे बत्ती से संबंधित कागजात मांगे तो वह दस्तावेज दिखाने में असफल रहे।
विज्ञापन
वह खुद को पंजाब के एक मंत्री के रिश्तेदार होने का दावा करने लगे। इस पर तलाई पुलिस ने तुरंत गाड़ी से नीली बत्ती को उतारा और1200 रुपये बतौर जुर्माना वसूला। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
घुुमारवी डीएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि तलाई पुलिस ने एक नीली बत्ती लगाकर पंजाब से आई कार से 1200 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया है। जिला पुलिस इससे पहले भी झूठा रौब दिखाने के लिए लाल और नीली बत्ती लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करती रही है।