{"_id":"56f57d174f1c1b207df14e10","slug":"police-arrested-one-person-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहतलाई में चरस सहित एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहतलाई में चरस सहित एक गिरफ्तार
अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
तलाई पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को गश्त के दौरान शाहतलाई विश्रामगृह के समीप एक व्यक्ति से चालीस ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को थाना प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। शाहतलाई के विश्रामगृह के समीप दलेर सिंह निवासी गुजरेहड़ा पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली, तो उसकी पैंट में से चालीस ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस रखने के आरोप में दलेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को घुमारवीं के कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, डीएसपी अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन