फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   online cheating gang in hp

धोखाधड़ी के खेल में कई बैंक अधिकारी भी शामिल

Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 13 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
online cheating gang in hp
cheating - फोटो : अमर उजाला
बैंकों में पॉलिसी और एटीएम कार्ड बदलने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी की जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। लाखों की ठगी करने वाले इस गिरोह का भराड़ी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। धोखाधड़ी के मामले में भराड़ी पुलिस ने पकड़ी महिला से कई राज उगलवाएं हैं।
विज्ञापन


महिला ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए है। महिला ने बताया कि दिल्ली के कई बड़े बैंकों के अधिकारी भी ठगी के इस खेल में शामिल हैं। जो बिना चेक के भी कमीशन के लिए पैसों का लेनदेन कर देते हैं।
विज्ञापन


आरोपी महिला ने बताया किया है कि लोगों को ठगने के लिए एक बड़ा कॉल सेंटर भी चलाया जा रहा है। जो लोगों को विभिन्न बैंकों, म्यूच्यल फंड, बैंक एटीएम बदलने के नाम पर कॉल करके ठगी का शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो लोग लैपटॉप के माध्यम से इंटरनेट से जुड़े रहते हैं। जैसे ही लोगों से जानकारी मिलती है वह उसके खाते को हैक कर पूरा पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर देते है। इसके अलावा लोगों को पॉलिसी में घाटा होने के नाम पर भी गुमराह किया जाता है। जिन लड़कों को कॉल सेंटर में रखा होता है उनके खाते में पैसा जमा करवाया जाता है।

जैसे ही उनके खाते में पैसा पहुंचता है उसे सरगना अपने खाते में ट्रांसफर कर देते हैं। भराड़ी पुलिस इस मामले में अभी और लोगों को भी गिरफ्तारी की तैयारी में है। इस संबंध में एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि भराड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि महिला ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


गिरोह में आठ से दस लोग शामिल
महिला ने पूछताछ में बताया है कि इस गिरोह को आठ से दस लोग चला रहे है। यह गिरोह भारत के करीब सभी राज्यों में सक्रिय है। इसका काम लोगों को कॉल करके झांसा देकर पैसे ऐंठना है।

एक मुख्य सरगना भाग गया है विदेश
महिला ने बताया कि गिरोह का एक मुख्य सरगना भारत छोड़ कर विदेश फरार हो गया है। उक्त व्यक्ति ने भारत में 500 युवाओं को कॉल सेंटर में काम पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed