फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nova village police recovered wood

नोआ में खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी

Mon, 16 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 16 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
nova village police recovered wood
क्राइम - फोटो : demo pics

खैर की लकड़ी के साथ वन विभाग ने एक पिकअप पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि आरोपी मौके पर से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने लकड़ी और पिकअप और लकड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी से खैर के  50 नग पकड़े गए हैं। इनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस मौके से फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग के गार्ड ने नोआ के पास एक गाड़ी से खैर की लकड़ी के साथ पकड़ा। गार्ड ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


लेकिन इससे पहले आरोपी वन विभाग के गार्ड चकमा देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिकअप गाड़ी और खैर की लकड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गाड़ी से खैर की लकड़ी के छोटे-बड़े 50 नग बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि खैर की लकड़ी अवैध रुप से काटकर जिला से बाहर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है और टीमों का गठन का उनकी तलाश की जा रही है।


एसपी राहुल नाथ कहा कि पुलिस को वन विभाग से सूचना मिली कि गाड़ी में खैर की लकड़ी लादी जा रही है। सूचना मिलने की पुलिस का दल मौके पर भेज दिया गया। लेकिन इससे पहले आरोपी गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। गाड़ी और लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि आरोपी की धरपकड़ का अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed