फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   noe died in accident in ghumarnvi, one injured.

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

Thu, 18 May 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Thu, 18 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
noe died in accident in ghumarnvi, one injured.
accident shimla - फोटो : demo pic

घुमारवीं-सरकाघाट सड़क पर पन्याला के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम लगभग पांच बजे के करीब हुआ। घुमारवीं से लगभग आठ किलोमीटर दूरी पर पन्याला के पास एक बोलेरो गाड़ी घुमारवीं से कुठेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक और गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों युवकों को फौरन 108 के माध्यम से घुमारवीं अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर की लाख कोशिश के बाद भी एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान घुमारवीं निवासी पंचायत कोठी के शांता कुमार पुत्र सोहन सिंह उम्र 25 के रुप में हुई है।

युवक निजी मोबाइल कंपनी में कार्य करता था। वहीं हादसे में घायल की पहचान राकेश कुमार पुत्र शीतल कुमार 26 साल को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।


वहीं दूसरे को जिला अस्पताल बिलासपुर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed