फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   jeep theft in janali

जानली से जीप चोरी, केस दर्ज

Sun, 03 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)। Updated Sun, 03 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
jeep theft in janali
क्राइम

 कोट-कहलूर थाना के अंतर्गत आने वाले जानली गांव से एक महेंद्रा जीप चोरी होने का मामला सामने आया है। 3.80 लाख रुपये की कीमत की गाड़ी को शातिर चोर रातों-रात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मयोथ गांव के कृष्ण सिंह ने एक अप्रैल को अपनी महेंद्रा पिकअप जीप एचपी-69-3906 जानली में ज्ञान चंद नामक व्यक्ति के घर के समीप खड़ी की थी। इसके बाद वह घर चला गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में कृष्ण चंद ने कहा कि दो अप्रैल को जैसे ही वह घर से वापस आया तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने गाड़ी की यहां वहां तलाश भी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी कोट-कहलूर थाना को दी। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की तहकीकात प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed